शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम फाइनेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज बेचें, इंद्रप्रस्थ गैस खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (04 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance Ltd) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज श्रीराम फाइनेंस का स्टॉक 1936-1951 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 1892 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1973 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1922 रुपये था।

आज एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 1248-1257 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 1220 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1271 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1239 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने इंद्रप्रस्थ गैस के स्टॉक को 455-458 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 470 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 452 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 462 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 04 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख