शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक्नोलॉजीज और श्रीराम फाइनेंस बेचें, जेएसडब्ल्यू स्टील खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (23 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

 ब्रोकिंग कंपनी ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज के स्टॉक को 1268-1277 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1239 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1292 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1259 रुपये था।

आज श्रीराम फाइनेंस का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 1891-1905 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 1848 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1926 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1877 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज जेएसडब्ल्यू स्टील का स्टॉक 758-764 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 783 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 753 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 769 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख