शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक और बजाज फिनसर्व खरीदें, एबीबी इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (07 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बंधन बैंक (Bandhan Bank Ltd) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि एबीबी इंडिया (ABB India Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने बंधन बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 215-216 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 222 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 213 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 218 रुपये था। 

आज बजाज फिनसर्व का स्टॉक 1541-1553 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1591 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1531 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1564 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एबीबी इंडिया के स्टॉक को 4235-4267 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 4139 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4315 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4204 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 नवंंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!