शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड खरीदें, परसिस्टेंट सिस्टम्स बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (20 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra Ltd), और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems Ltd) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1561-1573 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1612 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1551 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1585 रुपये था। 

आज अशोक लेलैंड का स्टॉक 172-173 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 177 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 171 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 174 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने परसिस्टेंट सिस्टम्स के स्टॉक को 6435-6483 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 6288 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 6556 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 6387 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 नवंंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख