शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक और विप्रो खरीदें, सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (21 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) और विप्रो (Wipro Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) को बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1744-1757 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1801 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1733 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1771 रुपये था। 

आज विप्रो का स्टॉक 394-397 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 407 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 392 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 400 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के स्टॉक को 1197-1206 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1170 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1219 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1188 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 नवंंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख