शेयर मंथन में खोजें

टाटा कम्‍यून‍िकेशंस और गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्‍स खरीदें, एबीबी इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (01 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा कम्‍यूनिकेशंस (Tata Communications Ltd) और गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्‍स (Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि एबीबी इंडिया (ABB India Ltd) के स्‍टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा कम्‍यून‍िकेशंस का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1711-1724 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1767 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1700 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1737 रुपये था। 

आज गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्‍स का स्टॉक 740-745 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 764 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 735 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 751 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एबीबी इंडिया के स्टॉक को 4707-4742 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 4599 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4795 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4672 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 01 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख