शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स और एम्‍फैसि‍स खरीदें, नेस्‍ले इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (28 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd) और एम्‍फैसि‍स (Mphasis Ltd) का स्‍टॉक खरीदने, जबकि नेस्‍ले इंडिया (Nestle India Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा मोटर्स का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 958-965 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 989 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 952 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 972 रुपये था। 

आज एम्‍फैसि‍स का स्टॉक 2405-2424 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 2484 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2390 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2442 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने नेस्‍ले इंडिया के स्टॉक को 2553-2572 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2495 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2601 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2534 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!