शेयर मंथन में खोजें

बजाज फिनसर्व और हिंडाल्‍को इं‍डस्‍ट्रीज खरीदें, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (03 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv Ltd) और हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज (Hindalco Industries Ltd) का स्‍टॉक खरीदने, जबकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज फिनसर्व का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1556-1568 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1607 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1546 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1580 रुपये था। 

आज हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज का स्टॉक 684-690 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 707 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 680 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 695 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के स्टॉक को 2887-2908 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2821 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2941 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2865 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख