शेयर मंथन में खोजें

कोलगेट पामोलिव इंडिया बेचें, एलऐंडटी फाइनेंस और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (07 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोलगेट पामोलिव इंडिया (Colgate-Palmolive (India) Ltd) के शेयर बेचने, जबकि एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance Ltd) और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India Ltd) का स्‍टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने कोलगेट पामोलिव इंडिया का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 3416-3442 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 3338 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3480 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3391 रुपये था। 

आज एलऐंडटी फाइनेंस का स्टॉक 165-166 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 170 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 164 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 167 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टॉक को 968-975 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1000 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 962 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 983 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!