शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया खरीदें, हिंदुस्तान यूनिलीवर बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (02 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India Ltd) के शेयर खरीदने, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 115-116 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 119 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 114 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 117 रुपये था। 

आज कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का स्टॉक 951-958 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 982 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 945 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 965 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के स्टॉक को 2799-2820 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2735 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2851 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2278 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख