शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, आईटीसी और आदित्य बिड़ला कैपिटल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (03 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), आईटीसी (ITC Ltd), आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 25222-25256 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 25289/25341.0 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 25187.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज आईटीसी को 509-510 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसमें 515.2 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 506.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना उचित रहेगा।

आदित्य बिड़ला कैपिटल के स्टॉक को 225-226 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसमें 228 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 224.20 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख