शेयर मंथन में खोजें

आज आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और टीवीएस मोटर कंपनी में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

ब्रोकिंग फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज गुरुवार (17 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईटीसी (ITC), भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) और टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) में कारोबार करने की सलाह दी है।

इस रिपोर्ट में आईटीसी के शेयर 496-490 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 502 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 483 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।
इस रिपोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 793-799 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 819 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 788 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।
साथ ही टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर को 2795-2816 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 2731 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2847 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना उचित रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह केवल एकदिनी कारोबार के लिए है।

(शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2024)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख