शेयर मंथन में खोजें

आज ऐक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोफोर्ज में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

ब्रोकिंग फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज मंगलवार (05 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और कोफोर्ज (Coforge) में कारोबार करने की सलाह दी है।

इस रिपोर्ट में ऐक्सिस बैंक के शेयर 1122-1131 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 1159 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1115 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

इस रिपोर्ट में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 10837-10919 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 11192 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 10769 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

साथ ही कोफोर्ज के शेयर को 7600-7656 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 7427 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 7743 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना उचित रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह केवल एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख