शेयर मंथन में खोजें

आज एनटीपीसी, टीवीएस मोटर्स और यूनाइटेड स्पिरिट्स में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

ब्रोकिंग फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज गुरुवार (07 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एनटीपीसी (NTPC), टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) में कारोबार करने की सलाह दी है।

इस रिपोर्ट में एनटीपीसी के शेयर 403-406 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 416 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 400 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

इस रिपोर्ट में टीवीएस मोटर्स के शेयर 2449-2467 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 2529 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2433 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

साथ ही यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर को 1467-1478 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 1434 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1495 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना उचित रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह केवल एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख