शेयर मंथन में खोजें

आज निफ्टी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील और हिकल में करें सौदे : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार (06 फरवरी) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation), टाटा स्टील (Tata Steel) और हिकल (Hikal) में सौदे करने की सलाह दी है। टाटा स्टील और हिकल के शेयर में बुधवार (05 फरवरी) के भाव पर क्रमश: 30 और 14 दिनों के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।

इस रिपोर्ट में ब्रोकिंग फर्म ने निफ्टी को 23687-23717 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 23751/23805 का लक्ष्य रखते हुए 23649.00 पर स्टॉप लॉस लगायें।

इस रिपोर्ट में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर को 598-599 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 606 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 594.50 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

इस रिपोर्ट में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयर 406-408 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 412 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 403.40 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

इसके अलावा आज टाटा स्टील के स्टॉक में 131-134.50 रुपये के दायरे में पोजीशन ले सकते हैं। इस सौदे में 144 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 127.00 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

इस रिपोर्ट में हिकल के स्टॉक में 364-371 रुपये के दायरे में पोजीशन लेने की सिफारिश की गयी है। इस सौदे में 399 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 353.00 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें। 

इन सौदों के लिए ब्रोकिंग फर्म की ओर से बतायी गयी अवधि का ध्यान रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 06 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!