शेयर मंथन में खोजें

आज एबीबी इंडिया, विप्रो और एसबीआई लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (13 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एबीबी इंडिया (ABB India), विप्रो (Wipro) और एसबीआई लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी (SBI Life Insurance Company) के शेयर में कारोबार करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एबीबी इंडिया का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 5368-5409 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 5544 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5334 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

आज विप्रो का स्टॉक 313-315 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 305 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 318 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ब्रोकिंग कंपनी ने एसबीआई लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी के शेयर 1430-1441 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1477 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1421 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख