शेयर मंथन में खोजें

आज निफ्टी, ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन और इन्फोसिस में करें सौदे : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार (14 जुलाई) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation) और इन्फोसिस (Infosys) के शेयर में सौदे करने की सलाह दी है। 

इस रिपोर्ट में ब्रोकिंग फर्म ने निफ्टी को 25280-25315 के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में 25241-25181 का लक्ष्य रखते हुए 25361.00 पर स्टॉप लॉस लगायें।

इस रिपोर्ट में ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के शेयर 239.50-240.50 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 242.8 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 238.40 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

इस रिपोर्ट में इन्फोसिस के शेयर 1606-1609 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 1590 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1616.00 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

इन सौदों के लिए ब्रोकिंग फर्म की ओर से बतायी गयी अवधि का ध्यान रखें।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख