शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक सौदा: गैब्रिएल इंडिया (Gabriel India) और यूफ्लेक्स (Uflex) खरीदें

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICIDirect) ने इस हफ्ते के लिए तकनीकी सौदे के रूप में गैब्रिएल इंडिया (Gabriel India) और यूफ्लेक्स (Uflex) को खरीदारी के लिए चुना है। इसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गैब्रिएल इंडिया का शेयर साप्ताहिक चार्ट पर ज्यादा मात्रा (वॉल्यूम) के साथ वेज जैसे कंसोलिडेशन को तोड़ता दिख रहा है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि इस शेयर को 89-91 रुपये के दायरे में खरीदना चाहिए। इसका पिछला बंद भाव 92.30 रुपये था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साप्ताहिक सौदे में 101 रुपये और इससे ऊपर के लक्ष्य बनते हैं। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 84 रुपये रखने की सलाद दी गयी है, यानी खरीदारी करने के बाद अगर यह शेयर 84 के भी नीचे जाने लगे तो थोड़ा घाटा सह कर सौदा काट दिया जाये।
यूफ्लेक्स के बारे में इसने लिखा है कि यह शेयर तेजी का रुख दिखा रहा है। साप्ताहिक चार्ट पर यह ज्यादा वॉल्यूम के साथ पिछले प्रतिरोध स्तर को तोड़ता दिख रहा है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि इस शेयर को 180-183 रुपये के दायरे में खरीदना चाहिए। इसका पिछला बंद भाव 187.45 रुपये था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साप्ताहिक सौदे में 215 रुपये और इससे ऊपर के लक्ष्य बनते हैं। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 166 रुपये रखने की सलाद दी गयी है, यानी खरीदारी करने के बाद अगर यह शेयर 166 के भी नीचे जाने लगे तो थोड़ा घाटा सह कर सौदा काट दिया जाये।
(स्पष्टीकरण : इस शेयर में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)
(शेयर मंथन, 10 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!