शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में जस्ट डायल, अजंता फार्मा और ब्लू डार्ट खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में जस्ट डायल (Just Dial), अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) और ब्लू डार्ट (Blue Dart) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि जस्ट डायल (565) को मौजूदा स्तरों या 555-545 रुपये तक गिरने पर खरीदें। सिमी ने इसके लिए 584, 595, 610 रुपये के शुरुआती और फिर 630-645 रुपये का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 525 रुपये या 490 रुपये रखें। अजंता फार्मा (1,318) को गिरावट आने पर 1,300-1,290 रुपये के ऊपर रहने तक खरीदें। सिमी ने इसके लिए 1,355-1,370 रुपये के स्तरों पर शुरुआती और फिर 1,410-1,425 रुपये का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1,280/1265 रुपये रखें। ब्लू डार्ट (4,185) को छोटी मात्रा में मौजूदा स्तरों या फिर गिरावट आने पर 4,165-4,155 के ऊपर रहने तक खरीदें। 4,050 रुपये तक गिरने पर इसमें और खरीदारी करें। सिमी ने इसके लिए 4250, 4320 और 4400-4420 रुपये का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 4,000 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख