शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में पीएनबी हाउसिंग, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प और सेंचुरी टेक्सटाइल्स खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि पीएनबी हाउसिंग को 860-845 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 820-810 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 895-910, 930-945 और 965-980 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 800/790 रुपये रखें।
मारुति सुजुकी को 7,090-7,075 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 7,050-7,020 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 7,150-7,175, 7,250-7,280 और 7,340-7,400 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 6,950/6,900 रुपये रखें।
सिमी ने कहा है कि हीरो मोटोकॉर्प को 2,825-2,810 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 2,790-2,775 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 2,850-2,860, 2,880-2,895 और 2,925-2,950 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 2,760/2,750 रुपये रखें।
सेंचुरी टेक्सटाइल्स को 1,030-1,020 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 1,000-990 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 1,035-1,055, 1,075-1,080 और 1,110-1,130 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 980/970 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख