शेयर मंथन में खोजें

केजरीवाल (Kejriwal) ने लगाये रिलायंस (Reliance) पर आरोप

इंडिया अगेंस्ट करप्शन यानी आईएसी (IAC) के सदस्य अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पर कई आरोप लगाये।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर रिलायंस की मदद करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में सीधे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रति उनका रुख नरम है। केजरीवाल ने कहा कि रिलांयस के विरुद्ध फैसले करने की वजह से ही जयपाल रेड्डी को पेट्रोलियम मंत्रालय से हटा दिया गया। उन्होंने जिक्र किया कि रिलायंस पर करीब 7000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला जयपाल रेड्डी के समय ही किया गया। 
केजरीवाल का यह भी आरोप है कि रिलायंस केजी बेसिन में क्षमता से कम उत्पादन करके गैस की जमाखोरी कर रही है। उनका कहना है कि रिलायंस की 'मनमानी' से गैस आधारित कई प्लांट बंद पड़े हैं। केजरीवाल ने पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा के बारे में कहा कि उन्होंने करीब एक लाख करोड़ रुपये का अनुचित फायदा रिलायंस को पहुँचाया।
रिलायंस को फायदा पहुँचाने के लिए केजरीवाल ने एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा। जब साल 2000 में रिलायंस को केजी बेसिन का ठेका मिला, तो उस समय एनडीए की ही सरकार थी। 
कांग्रेस और भाजपा दोनों ने आईएसी की ओर से अपने ऊपर लगाये गये आरोपों से इन्कार किया है। हालाँकि भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप सिंह रूडी ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में रिलायंस को फायदा पहुँचने के आरोपों के संदर्भ में यह कहा है कि सरकार को इन बातों का जवाब देना चाहिए। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अब तक इन आरोपों के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। 
केजरीवाल ने आज शाम जब ये आरोप लगाये, उस समय शेयर बाजार बंद हो चुका था। सबको इस बात का इंतजार रहेगा कि गुरुवार को शेयर बाजार इस खबर पर किस तरह प्रतिक्रिया जताता है। बुधवार को बीएसई में रिलायंस का शेयर 0.27% की बढ़त के साथ 805.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!