शेयर मंथन में खोजें

पैकेज अच्छा है, पर थोड़ा है

गुल टेकचंदानी, निवेश सलाहकार

सरकार का आर्थिक पैकेज सही दिशा में है, लेकिन इसकी मात्रा पर बहस हो सकती है। मेरा मानना है कि यह काफी कम है। शायद सरकार को उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में ज्यादा कटौती करनी चाहिए थी।


ब्याज दरों में भी कुछ और कटौती हो सकती थी। बैंक इस समय कर्ज देने से हिचक रहे हैं और इस हिचक को दूर करना जरूरी है। यह हिचक तभी दूर होगी जब एनपीए के बारे में उनका डर कुछ कम किया जाये। दूसरे, अगर रेपो दर और कम की जाये, तो उससे बैंकों में कर्ज देने की इच्छा भी बढ़ेगी।
इस पैकेज और ब्याज दरों में कटौती से बाजार पर सकारात्मक असर तो जरूर होगा, लेकिन फिर से इसकी मात्रा पर बहस हो सकती है। यह सराकात्मक असर कितना टिक सकेगा, यह भी देखने वाली बात होगी क्योंकि घरेलू बातों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों का असर भी चलता रहेगा। वैसे भी जनवरी-मार्च का समय तकलीफ भरा रहने की संभावना है। जो चुनावी नतीजे आ रहे हैं, उनमें दो ही दल प्रमुखता से उभर रहे हैं। यह बाजार के भविष्य के लिए भी अच्छा है। निवेशकों के लिए मेरी सलाह यही है कि अगर वे 2 साल तक निवेश बनाये रखने की क्षमता रखते हैं, तभी खरीदारी करें और यह खरीदारी धीमे-धीमे करें।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख