शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस गिरा, एशियाई बाजारों में अच्छी शुरुआत

अमेरिकी अर्थव्यवस्था के संकट के प्रति चिंतित अमेरिकी शेयर बाजारों ने मंगलवार को विभिन्न कंपनियों द्वारा जारी किये गये खराब आंकड़ों के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की, फलस्वरूप दिन भर के कारोबार के बाद डॉव जोंस 2.7% की गिरावट दर्ज करने के बाद बंद हुआ। भले ही अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार से पहले के दो कारोबारी सत्रों में मजबूती दर्ज की गयी हो, लेकिन उतार-चढ़ाव के क्रम से बाजार और निवेशकों की असहजता साफ दिख रही है। बाजार अभी भी अमेरिका की तीन दिग्गज ऑटो कंपनियों को 15 अरब डॉलर की राहत दिये जाने का इंतजार कर रहा है।

 बाजार इस बात के प्रति खासा चिंतित है कि इन तीनों में से एक कंपनी के भी दीवालिया होने की हालत में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो जायेंगे। ऐसे में जब कुछ बाजार विश्लेषको का अनुमान है कि बाजार अपने तलहटी के आसपास हैं, निवेशकों में इस बात के प्रति चिंता भी है कि कहीं वे सस्ते दामों पर शेयर खरीदने से चूक न जायें। नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 1.64 डॉलर गिर कर 42.07 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया। बुधवार की सुबह एशियाई शेयर बाजार हरे निशान में चल रहे हैं। भारतीय समयानुसार 8.05 बजे ताइवान वेटेड, कॉस्पी और हैंग सेंग में 2.5-2.75% की बढ़त है। जकार्ता कंपोजिट, शंघाई कंपोजिट, निक्केई और स्ट्रेट टाइम्स में 0.5-1.25% की मजबूती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख