शेयर मंथन में खोजें

स्पेक्ट्रम नीलामीः 23 जनवरी 2014 से आरंभ होगा अगला दौर

दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunication) ने 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के अगले दौर की तारीखें घोषित कर दी हैं।
विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया में लगने वाली अवधि को घटा कर 42 दिन कर दिया है। स्पेक्ट्रम की नीलामी 23 जनवरी 2014 से आरंभ होगी। विभाग की ओर से जारी किये गये आवेदन आमंत्रण सूचना (एनआईए) में कहा गया है कि 900 मेगाहर्ट्ज और 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड वाले स्पेक्ट्रम की नीलामी एकल प्रक्रिया के तौर पर की जायेगी। 
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 04 जनवरी 2014 होगी। विभाग द्वारा 20 दिसंबर को नीलामी से पहले प्री-बिड कांफ्रेंस आयोजित किया जायेगा और नीलामी के नियमों के बारे में स्पष्टीकरण प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर 2013 होगी। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख