शेयर मंथन में खोजें

सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने आज सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। 

उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह की कंपनियों द्वारा निवेशकों से गलत तरीके से पैसे जुटाने के मामले में सुब्रत रॉय को अदालत में पेश होने को कहा था। निवेशकों को 20,000 करोड़ रुपये नहीं लौटाने के मामले में सहारा प्रमुख के खिलाफ यह वारंट जारी किया गया। हालांकि सहारा समूह के तीन अन्य निदेशक (डायरेक्टर) न्यायालय में पेश हुए। उच्चतम न्यायालय ने सुब्रत रॉय सहारा को 4 मार्च तक अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। 

गौरतलब है कि साल 2008-09 में सहारा समूह की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल इस्टेट कॉर्प (Sahara India Real Estate Corp) और सहारा इंडिया हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्प (Sahara India Housing Investment Corp) ने ऑप्शनली फुली कंवर्टिबल डिबेंचर्स (OFCD) के जरिये निवेशकों से पैसे जुटाये थे। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2014) 

 

 

 

 


 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख