शेयर मंथन में खोजें

रद्द कोयला ब्लॉकों (Coal Blocks) के लिए केंद्र सरकार का अध्यादेश

केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय की ओर से रद्द किये गये 214 कोयला ब्लॉकों में खानों की भूमि और संयंत्रों का अधिग्रहण करने के लिए एक अध्यादेश लाने का फैसला किया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस अध्यादेश पर मुहर लगा दी है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस बारे में हुए फैसलों की जानकारी वित्त मंत्री अरुण जेटली और कोयला एवं ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने दी। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में इन कोयला ब्लॉकों की फिर से नीलामी का आदेश दिया था। केंद्र सरकार खानों की भूमि का अधिग्रहण करने के बाद इन ब्लॉकों की नीलामी करेगी, क्योंकि खानों की भूमि के स्वामित्व का बैनामा (टाइटल डीड) उन कंपनियों के पास है जिन्हें ये ब्लॉक आवंटित किये गये थे। 

केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन ब्लॉकों की नीलामी अगले 3-4 महीनों में पूरी हो जायेगी। यह नीलामी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होगी। इस ई-नीलामी से हासिल होने वाली राशि संबंधित राज्य सरकारों को मिलेगी। 

अटकलें यह भी लगायी जा रही थीं कि सरकार कोयला खानों के राष्ट्रीयकरण की नीति भी पलट देगी, हालाँकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बारे में 1973 का कानून बरकरार रहेगा। लेकिन यह कहा गया है कि नीलामी में सफल रहने वाली कंपनियाँ कोयले को खुले बाजार में भी बेच सकेंगी। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख