शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स आंध्र प्रदेश में लगायेगी प्लांट, 17.5 अरब रुपये की निवेश योजना

देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार से समझौता किया है।

समझौते के तहत कंपनी विशाखापट्टनम में पेंट कारखाना स्थापित करेगी। इस कारखाने पर कंपनी 17.5 अरब रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के मुताबिक ये निवेश अगले 12 साल में किया जाएगा। इस रकम में अधिगृहित की जाने वाली जमीन की कीमत भी शामिल है। कंपनी करीब 110 एकड़ जमीन ले सकती है।

कारखाने में पेंट और पेंट से जुड़े अन्य उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की अधिकतम सीमा 4 लाख किलोलीटर प्रति वर्ष होगी। कंपनी के मुताबिक ये सीमा कई चरणों में हासिल की जाएगी।

आज के कारोबार में एशियन पेंट्स के शेयर में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में शेयर में 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख