शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली में बिजली दरें 4-6% तक बढ़ीं

दिल्ली में बिजली क्षेत्र के नियामक दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (Delhi Electricity Regulatory Commission) या डीईआरसी (DERC) ने शुक्रवार की शाम को बिजली की दरें 6% तक बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। बिजली दरों में यह बढ़ोतरी 15 जून से लागू होगी। डीईआरसी ने अपने आदेश में कहा है कि नियामक ने विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (Appellate Tribunal for Electricity - APTEL) के निर्देश के अनुरूप काम किया है, जिसने उससे बिजली खरीद की कीमत में वृद्धि को लेकर निजी विद्युत वितरण कंपनियों को मुआवजा देने के लिए बिजली खरीद की समायोजन लागत (पीपीएसी) अधिभार बहाल करने के लिए कहा था। 
डीईआरसी ने अपने आदेश में बीएसईएस यमुना पावर (BSES Yamuna Power) और बीएसईएस राजधानी पावर (BSES Rajdhani Power) के ग्राहकों के लिए यह अधिभार 6% होगा, जबकि टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन (TPDDL) से बिजली लेने वालों के लिए 4% होगा। नयी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले ग्राहकों को भी 5% अधिभार देना होगा। यह अधिभार बीती दो तिमाहियों और मौजूदा तिमाही के लिए होगा। 
बीआरपीएल और बीवाईपीएल रिलायंस एडीएजी समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastrusture) की सहायक कंपनियाँ हैं। डीईआरसी का यह आदेश आने से पहले शुक्रवार को रिलायंस इन्फ्रा के शेयर 1.60 रुपये या 0.44% की बढ़त के साथ 362 रुपये पर बंद हुआ। वहीं टीपीडीडीएल की मूल कंपनी टाटा पावर (Tata Power) का शेयर भाव 2.45 रुपये या 3.49% की बढ़त के साथ 72.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख