शेयर मंथन में खोजें

जून तिमाही में भी कंपनियों की आय रहेगी निराशाजनक : क्रिसिल (Crisil)

crisil logo1क्रिसिल रिसर्च ने 30 जून, 2015 को खत्म हुई तिमाही में भी कॉर्पोरेट जगत के नतीजे निराशाजनक रहने की संभावना जतायी है। क्रिसिल के मुताबिक कमोडिटी कीमतों में नरमी, निवेश से जुड़े क्षेत्रों में कमजोर वृद्धि और ग्रामीण माँग कमजोर रहने के चलते कंपनियों की आय सीमित रहने के अनुमान हैं।

क्रिसिल ने वित्तीय और तेल एवं गैस कंपनियों को छोड़ कर 600 कंपनियों का विश्लेषण किया है। इन 600 कंपनियों का कुल बाजार पूँजीकरण में 70% हिस्सा है। विश्लेषण के मुताबिक इनकी आमदनी में महज 3% की वृद्धि दिख रही है। वहीं तिमाह-दर-तिमाही तुलना करें तो आमदनी 2.3% अंक ज्यादा रहेगी, जो 31 मार्च 2015 को खत्म तिमाही में हुई 0.7% वृद्धि के मुकाबले बेहतर होगी।
क्रिसिल का मानना है कि निवेश से जुड़े क्षेत्रों का प्रदर्शन कमजोर बना रहेगा और कमोडिटी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी निर्यातोन्मुख और उपभोक्ता वस्तु कंपनियों की सामान्य वृद्धि में भी बाधा डालेगी। ब्याज, कर और मूल्यह्रास पूर्व आय और एबिटा मार्जिन में सालाना आधार पर 70 आधार अंक की कमी दिख रही है। (शेयर मंथन, 7 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख