शेयर मंथन में खोजें

आईआईपी (IIP) में कमी, महँगाई (CPI) में तेजी का झटका

विकास दर 7.5% से ऊपर ले जाने के सरकार के दावे के उलट औद्योगिक उत्पादन (IIP) और खुदरा महँगाई या कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के ताजा आँकड़ों ने झटका दिया है।

सितंबर 2015 के महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घट कर 3.6% रही, जो पिछले महीने अगस्त में 6.2% थी। वहीं अक्टूबर महीने में खुदरा महँगाई दर 5% पर पहुँच गयी, जो पिछले महीने सितंबर में 4.41% थी। इस तरह महँगाई और औद्योगिक उत्पादन के मोर्चों पर सरकार के लिए फिर से चुनौती दिख रही है।
पहली छमाही में औद्योगिक उत्पादन
सितंबर में औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की दर पिछले 4 महीनों के निचले स्तर पर आ गयी है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में आईआईपी वृद्धि की रफ्तार 4% रही है। इससे साफ है कि मौजूदा वित्त वर्ष में औद्योगिक उत्पान दो अंकों में नहीं पहुँच पायेगी, खास कर तब, जब मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की वृद्धि दर घट कर सितंबर में महज 2.6% रह गयी है, जो अगस्त महीने में 6.9% थी।
महँगाई ने सिर उठाया
हाल के महीनों में महँगाई दर निचले स्तरों पर रही है, मगर अक्टूबर का रुझान सतर्क करने वाला है। अक्टूबर में खास कर खुदरा खाद्य महँगाई (कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स) में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सितंबर में 3.88% के मुकाबले अक्टूबर में फूड प्राइस इंडेक्स की वृद्धि दर 5.25% पर पहुँच गयी। अक्टूबर में दाल की कीमतों में बेतहाशा 42% से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान ग्रामीण और शहरी, दोनों तरह की महँगाई दर में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख