शेयर मंथन में खोजें

औद्योगिक उत्पादन लगातार तीसरे महीने नकारात्मक

विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्पादन लगातार तीसरे महीने नकारात्मक रहते हुए -1.5% रहा। इसकी वजह से उद्योग क्षेत्र ने रिजर्व बैंक से ब्याज दरों में कटौती की माँग की है।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकाँक के रूप में फैक्टरी उत्पादन की वृद्धि नवंबर में -3.4% और दिसंबर में -1.2% रही थी।
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी माह के बीच की अवधि के दौरान औद्योगिक उत्पादन वृद्धि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग सपाट रह कर -2.7% रही। जनवरी में गिरावट मुख्यत: कैपिटल गुड्स के उत्पादन में गिरावट के कारण रही। कैपिटल गुड्स की वृद्धि दर जनवरी, 2016 में -20.4% रही जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसमें 12.4% की वृद्धि हुई थी। जारी आँकड़ों के अनुसार जनवरी, 2015 में सूचकाँक में 2.8% की वृद्धि दर्ज की गयी थी। फिक्की महासचिव ए. दीदार सिंह ने कहा कि कि उद्योग को आगामी मौद्रिक नीति में दरों में और कटौती की उम्मीद है जो विनिर्माण क्षेत्र को सहायता देने के लिए अर्थव्यवस्था में माँग और निवेश को बढ़ा सकता है। (शेयर मंथन, 12 मार्च, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख