शेयर मंथन में खोजें

बाजारों में कमजोरी रहने की ही संभावना

राजेश जैन, वीपी, एसएमसी ग्लोबल

कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर आज भारतीय शेयर बाजारों में कमजोरी रहने की ही संभावना है। अमेरिका में डॉव जोंस सूचकांक 8,800-9,000 की बाधा को पार नहीं कर पा रहा और पिछले पाँच लगातार सत्रों से इसमें गिरावट आ रही है। हमारे यहाँ निफ्टी के सामने भी 3,100-3,150 की बाधा है, जिसे तोड़ने की कोशिश में यह लगातार नाकामयाब हो रहा है। जब तक निफ्टी इन स्तरों को नहीं तोड़ेगा, तब तक मजबूती का दौर शुरू नहीं होगा। 

वैश्विक बाजारों की गिरावट ने भारतीय बाजारों की मानसिकता को प्रभावित किया है। बीच में हमने देखा कि भारतीय बाजारों ने थोड़ी अलग चाल दिखाने की कोशिश जरूर की, लेकिन इन्हें कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। 

साल 2009 की संभावनाएँ अच्छी ही लग रही हैं, क्योंकि हमारे सूचकांक जितने निचले स्तरों पर आ गये हैं, वहाँ से अधिक गिरावट की संभावना नहीं है। खराब से खराब हालात में करीब 8-10% की गिरावट और आयेगी, उसके बाद ऊपर जाने के ही आसार हैं, नीचे आने के नहीं। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख