शेयर मंथन में खोजें

शनिवार 6 अगस्त : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) का लाभ 67.94% की गिरावट के साथ 166.32 करोड़ रुपये रहा है।

चालू खरीफ सत्र में बेहतर मानसून (Monsoon) के कारण अभी तक दलहन बुवाई का रकबा 35% बढ़ कर 121.10 लाख हेक्टेयर हो गया, जिसके कारण अधिक उत्पादन होने और खुदरा कीमतों में कमी आने की उम्मीद बढ़ गयी है।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) की सेवा जल्द शुरू होने के मद्देनजर उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए दो प्रमुख दूरसंचार सेवा कंपनियों, एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन (Vodafone) ने नये आकर्षक पैकेज घोषित किये हैं।
वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में आंध्र बैंक (Andhra Bank) का लाभ 84.64% घट कर 31.09 करोड़ रुपये हो गया है।
टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में 202.96 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 20.67% अधिक है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख