शेयर मंथन में खोजें

अगस्त में 3.74% बढ़ी थोक महंगाई दर (WPI)

महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को एक बड़ा झटका लगा है।

अगस्त में थोक महंगाई दर (डब्लूपीआई) बढ़ कर 3.74% पहुंच गई है। जबकि जुलाई में थोक मंहगाई दर 3.55% रही थी। अगस्त में खाद्य महँगाई दर में कमी आयी है। पोल्ट्री चिकन और उड़द (प्रत्येक में 6%), मूंग (5%), अरहर और फल, सब्जियों में (प्रत्येक में 4%), चाय में (3%), मक्का और अंडा (प्रत्येक में 2%) और मसूर में (1%) में गिरावट के कारण खाद्य महँगाई दर में 0.6% की कमी आयी है। हालाँकि ग्राम (8%), मटन में (5%), मसालों और मसाला (3%) और गेहूं, कॉफी, समुद्री मछली और बाजरा में (प्रत्येक में 1%) के मूल्यों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं गैर-खाद्य महँगाई दर में भी 0.1% की कमी आयी है। अगस्त में मैन्युफैक्चर्ड चीजों की थोक महंगाई दर जुलाई के 1.82% से बढ़कर 2.42% हो गई है। महीन आधार पर अगस्त में खाने पाने की चीजों की थोक महंगाई दर 11.82 के मुकाबले 8.23% रही है। ईंधन और ऊर्जा सूचकांक में 3.0% की गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख