शेयर मंथन में खोजें

Indusind Bank Ltd Share Latest News: 970 रुपये का स्तर होगा अहम, 1100 रुपये तक जा सकते हैं भाव

करुणा प्रसाद : इंडसइंड बैंक पर आपकी क्या राय है? क्या इसने ऊपर की चाल पकड़ ली है? मैंने इसे 990 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसे होल्ड करें या मुनाफा बुक कर लें?

Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक गिरावट में खरीदारी के लिए उचित है। इसमें 970 रुपये के स्तर के नीचे बंद होने पर जोखिम संभालने की तैयारी करनी चाहिए। इस स्तर के नीचे बंद होने पर स्टॉक में मोमेंटम चला जायेगा और आपको जो रिटर्न मिलना चाहिए था, वो नहीं मिल पायेगा। इसके भाव 925 रुपये के स्तर के नीचे बंद होने पर चाल गिरावट की हो जायेगी। जब तक ऐसा नहीं होता है, तब तक इसके भाव 1100-1170 रुपये के स्तर तक जाने की संभावना है। इस स्तर पर देखेंगे कि स्टॉक का व्यवहार कैसा रहेगा।

(शेयर मंथन, 10 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख