शेयर मंथन में खोजें

MAS Financial Services Ltd Share Latest News: स्टॉक में धीरे-धीरे आयेगा मोमेंटम, 300 रुपये तक जा सकते है भाव

अनुराग : मास फाइनेंशियल सर्विसेज पर आपकी क्या राय है? इस कंपनी की कमाई, मुनाफा और ईपीएस सब बढ़ रहा है, लेकिन स्टॉक का भाव गिर रहा है। मेरे पास इसके 100 शेयर 282 रुपये के भाव पर हैं। 

Expert Shomesh Kumar: एनबीएफसी कंपनियों में एनपीए की दिक्कत के अलावा और कोई बात नहीं है। इस कंपनी में भी आपको एक बार एनपीए आँकड़ों पर नजर डालनी चाहिए। इसके अलावा स्टॉक में मोमेंटम धीरे-धीरे आयेगा और इसके भाव 300 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं। इस स्टॉक में 240 रुपये का स्तर अहम होगा, क्योंकि इसके नीचे जोखिम बढ़ने की आशंका है। 

(शेयर मंथन, 12 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख