शेयर मंथन में खोजें

तेल के दाम आज फिर घटे, दिल्ली में 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा पेट्रोल

पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार को फिर कटौती की गयी है।

दिल्ली में पेट्रोल का भाव घटकर 75.57 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं। वहीं, डीजल के भाव 70.56 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में अलग-अलग शहरों में 40 से 45 पैसे की कटौती हुयी है। इससे पहले 26 जून को दिल्ली में पेट्रोल 75.55 रुपये मिल रहा था। इस तरह से पेट्रोल के भाव 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गये हैं, जबकि डीजल के भाव करीब 3 महीने के निचले स्तर पर हैं। दिल्ली में डीजल के भाव 1 सितंबर को 70.42 रुपये प्रति लीटर थे।
मुंबई में पेट्रोल के भाव 40 पैसे घटकर 81.10 रुपये प्रति लीटर हो गये, जबकि डीजल के भाव 43 पैसे प्रति लीटर घटकर 73.91 रुपये हो गये। चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के भावों में कटौती की गयी है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.46 रुपये और कोलकाता में 77.53 रुपये हो गयी है, जबकि चेन्नई में डीजल की कीमत 74.99 रुपये और कोलकाता में 72.83 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख