शेयर मंथन में खोजें

सस्ते हुए पेट्रोल और डीजल, एक महीने में 6.54 रुपये की कटौती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है।

पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार को लगातार 10वें दिन भी कटौती की गयी। पिछले एक महीने में दिल्ली में पेट्रोल 6.54 रुपये और डीजल 6.43 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को फिर कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी।
तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के भाव में 34 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 33 पैसे और चेन्नई में 36 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। डीजल के दाम में दिल्ली में 37 पैसे, कोलकाता में 49 पैसे, मुंबई में 39 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गयी।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 72.53 रुपए, 74.55 रुपए, 78.09 रुपए और 75.26 रुपए प्रति लीटर दर्ज किये गये। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 67.35 रुपये, 69.08 रुपये, 70.50 रुपये और 71.12 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख