शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल की कीमतों में 13 से 17 पैसे तक की बढ़ोतरी, डीजल स्थिर

सोमवार को राजधानी दिल्ली सहित सभी चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल की कीमतें आज 13 से 17 पैसे तक बढ़ी है, जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। आज पेट्रोल की कीमतें नयी दिल्ली में 13 पैसे बढ़ कर 73.21 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 17 पैसे बढ़ कर 75.55 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 13 पैसे बढ़ कर 78.82 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 14 पैसे बढ़ कर 76.03 रुपये प्रति लीटर हो गयी हैं।
वहीं डीजल की कीमतें नयी दिल्ली में 66.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 68.31 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 69.43 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 69.96 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं।
गौरतलब है कि दैनिक गतिशील मूल्य निर्धारण व्यवस्था के अनुसार घरेलू ईंधन की कीमतें रुपये के मूल्य के अलावा, 15 दिनों के औसत पर अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों पर निर्भर करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि देश की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिये पूरा किया जाता है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख