शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

बुधवार को राजधानी दिल्ली सहित सभी चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 73.41 रुपये और डीजल की कीमतें 66.24 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं मुम्बई में पेट्रोल के दाम 79.02 रुपये और डीजल के दाम 66.24 रुपये प्रति लीटर हैं।
इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 75.87 रुपये और डीजल 68.31 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 76.24 रुपये और डीजल की कीमत 69.96 रुपये प्रति लीटर ही है।
इससे पहले मंगलवार को भी इन महानगरों में डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। मगर पेट्रोल की कीमतों में 6 से 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। मंगलवार को दिल्ली, चेन्नई और मुम्बई में पेट्रोल के दाम 6 पैसे तथा चेन्नई में 10 पैसे बढ़े थे।
गौरतलब है कि दैनिक गतिशील मूल्य निर्धारण व्यवस्था के अनुसार घरेलू ईंधन की कीमतें रुपये के मूल्य के अलावा, 15 दिनों के औसत पर अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों पर निर्भर करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि देश की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिये पूरा किया जाता है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!