शेयर मंथन में खोजें

राजू की स्वीकारोक्ति से गहरा धक्काः फिक्की

उद्योग संगठन फिक्की ने रामलिंग राजू द्वारा सत्यम कंप्यूटर्स के बहीखातों में भारी अनियमितता की स्वीकारोक्ति के प्रति गहरा आश्चर्य प्रकट किया है। फिक्की के अध्यक्ष और सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि इस स्वीकारोक्ति से हमें गहरा धक्का लगा है और इस पर विश्वास कर पाना कठिन है। उन्होंने विभिन्न नियामक संस्थाओं द्वारा ऐसे कदम उठाये जाने की माँग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दुहरायी जायें। इंडिया इन्फोलाइन ने इसे भारत के लिए काला दिन करार देते हुए कहा है कि इस स्तर की कंपनी के लिहाज से यह देश का संभवतः सबसे बड़ा कॉरपोरेट घोटाला है।

फिक्की अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि जल्द से जल्द इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि कंपनी के बहीखातों में गड़बड़ी कैसे और किसकी वजह से हुई। उन्होंने कहा है कि कंपनी के निवेशकों और कर्मचारियों के साथ की गयी इस जालसाजी से यह संकेत मिलता है कि कंपनी की लेखा परीक्षण (ऑडिट) व्यवस्था पूरी तरह भंग हो चुकी थी। इंडिया इन्फोलाइन ने कहा है कि इस घटना की वजह से भारत में आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी संस्थागत निवेश (एफआईआई) पर बुरा असर पड़ सकता है। इंडिया इन्फोलाइन का कहना है कि यदि राजू के पत्र में उल्लिखित बातें पूरी तरह या आंशिक रूप से भी सच हैं, तो सत्यम के बहीखातों से संबंधित सभी फर्मों और व्यक्तियों पर कानूनी कारवाई की जानी चाहिए। इसने सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों का कवरेज तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख