शेयर मंथन में खोजें

पेटीएम (Paytm) ने अपनी ऐप्प पर शुरू की भीम यूपीआई (BHIM UPI) सेवा

भारतीय ई-भुगतान और ई-कॉमर्स ब्रांड पेटीएम (Paytm) ने अपनी ऐप्प पर भीम यूपीआई (BHIM UPI) का इस्तेमाल करके भुगतान करने की सुविधा का शुभारंभ कर दिया है।

भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) यूपीआई (यूनिवर्सल पेमेंट्स इंटरफेस) सरकारी मोबाइल भुगतान इंटरफेस है, जिसकी शुरुआत पेटीएम ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अगले 2 सालों में मासिक उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी करने के लिए की है। वन97 कम्युनिकेशंस द्वारा संचालित पेटीएम ने हाल ही में 10 करोड़ उपभोक्ताओं का आँकड़ा छुआ है। इस नयी सेवा की शुरुआत से पेटीएम उपभोक्ता पेटीएम ऐप्प से ही भीम यूपीआई पर पैसों की लेन-देन कर सकेंगे। इसके अलावा मौजूदा भीम उपभोक्ता भी पेटीएम पर अपने खातों को भीम एपीआई (ऐप्पलिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस) के साथ जोड़ सकेंगे। साथ ही पेटीएम ऐप्प से ही नया भीम अकाउंट भी बना सकते हैं।
उपभोक्ता को एक पेमेंट वर्चुअल पेमेंट्स एडरेस (वीपीए) बना कर इससे अपना बैंक खाता भी जोड़ने की सुविधा भी मिलेगी, जिसका इस्तेमाल भीम-यूपीआई भुगतान स्वीकार की जाने वाली हर जगह और दूसरों को पैसे हस्तांतरित करने के लिए किया जा सकेगा। वन97 कम्युनिकेशंस ने कहा है कि पेटीएम अपने 50 लाख व्यापारिक साझेदारों को भी अपनी पेटीएम भीम यूपीआई आईडी बनाने और उनका इस्तेमाल करके पैसे स्वीकार करने के लिए प्रशिक्षण देगी। व्यापारियों को एक ही पेटीएम भीम यूपीआई खाते से कई बैंक अकाउंट जोड़ने और सीधे अपने बैंक खातों में पैसे स्वीकार करने की सुविधा भी मिलेगी। नेशनल पेमेंट्स कार्पोरशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार, यूजर्स भीम यूपीआई का इस्तेमाल करके हर रोज एक लाख रुपये तक भेज सकते हैं, जबकि पैसे प्राप्त करने की कोई सीमा नहीं है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख