शेयर मंथन में खोजें

बच्चों के स्कूल बैग के वजन को लेकर सरकार ने जारी किया नया दिशानिर्देश

अब बच्चों को भारी स्कूल बैग को अपने कंधों पर लादने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बच्चों के स्कूल बैग के वजन को कम करने के लिए सरकार ने नया दिशानिर्देश जारी किया है। इसमें कक्षा एक से लेकर 10वीं तक के छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
इस दिशानिर्धेश के मुताबिक कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले वाले बच्चों के स्कूल बैग का वजन 1.5 किलो तय किया गया है, जबकि कक्षा तीन से कक्षा पॉच तक के छात्र-छात्राओं के स्कूल बैग का वजन 2 से 3 किलो तय किया गया है। इसके बाद कक्षा 6 और 7वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्कूल बैग का वजन 4 किलो तय किया गया है। 8वी और 9वीं कक्षा के लिए स्कूल बैग का वजन 4.5 किलो होगा। इसके बाद 10वीं कक्षा के लिए स्कूल बैग का वजन 5 किलो तय किया गया है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख