शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस में मामूली बढ़त, एशिया में हरियाली

अमेरिकी बैंकों को सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को दोपहर बाद के सत्र में खरीदारी वापस लौटी और डॉव जोंस में 12 अंकों की मामूली मजबूती दर्ज की गयी। इस तरह डॉव जोंस लगातार सात सत्रों में गिरावट दर्ज करने से बच गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त दिख रही है।
दिग्गज चिप-निर्माता इंटेल के मुनाफे में चौथी तिमाही में तकरीबन 90% की कमी दर्ज की गयी है। गुरुवार के कारोबार में डॉव जोंस ने 8,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया और एक समय यह 200 से अधिक अंकों की गिरावट पर चल रहा था। लेकिन खस्ताहाल बैंकों को सरकार की ओर से एक बार फिर सहायता मिलने की उम्मीद की खबरों के बाद बाजारों में खरीदारी आरंभ हो गयी। फलस्वरूप डॉव जोंस 8,000 के स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इससे पहले खबर आयी थी कि बैंक ऑफ अमेरिका को फिर से सरकारी सहायता की जरूरत पड़ गयी है। हालांकि जेपी मॉर्गन चेज की चौथी तिमाही के मुनाफे में साल 2007 की इसी अवधि की तुलना में 75% से अधिक की गिरावट आयी है, लेकिन राहत की बात यह है कि यह घाटे में जाने से बच गया है। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 1.88 डॉलर गिर कर 35.40 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी।

आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती दिख रही है। शंघाई कंपोजिट में 2% से अधिक और निक्केई में 1% से अधिक बढ़त है। हैंग सेंग, कॉस्पी, जकार्ता कंपोजिट और स्ट्रेट्स टाइम्स भी हरे निशान में हैं, लेकिन इनकी मजबूती 1% से कम है। ताइवान वेटेड में हल्की गिरावट है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 5-10 अंक ऊपर 2740-45 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख