शेयर मंथन में खोजें

थोक महँगाई दर दिसंबर में घटकर 9 माह के निचले स्तर 3.8% पर पहुँची

थोक महँगाई (WPI) दिसंबर के महीने में नौ महीने के निचले स्तर 3.8% पर पहुँच गयी।

नवंबर में थोक महँगाई 4.64% पर थी।
दिसंबर के महीने में थोक महँगाई खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में गिरावट, और ईंधन के दामों में कमी की वजह से देखी गयी है। आवश्यक वस्तुओं के लिए मुद्रास्फीति, जिसका थोक महँगाई में 22.62% हिस्सा है, 1.8% गिरावट आई है। खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति में 1.4% की कमी देखी गयी, जबकि ईंधन और बिजली की दरों में दिसंबर 2018 में 5.9% की गिरावट आयी है।
सोमवार को सरकार द्वारा जारी किए गये आँकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर के थोक महँगाई के ऑकड़े, चालू वित्त वर्ष में 3.27% पर हैं, जो पिछले वर्ष समानावधि में 2.21% पर थे। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख