शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक निप्टान के दबाव से बिगड़ी बाजार की गति, 24500/80300 के स्तर तक कमजोर रह सकता है बाजार : श्रीकांत चौहान

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (07 नवंबर) को अमेरिका में फेड की बैठक से पहले बाजार में मंदी का रुख रहा। साथ ही, साप्ताहिक निप्टान के दबाव ने बाजार की गति को बिगाड़ दिया। तकनीकी रूप से, यह 24500/80300 के स्तर से ऊपर टिकने में विफल रहा, जो बाजार के लिए नकारात्मक हो गया और यह दिन के सबसे निचले स्तर 24200/79400 पर बंद हुआ।

अधिकांश सूचकांक नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, हालाँकि, धातु और कमोडिटीज सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। तकनीकी रूप से, जब तक बाजार 24500/80300 के स्तर को पार नहीं करता, तब तक बाजार कमजोर रह सकता है और 24000/78800 या 23900/78500 के स्तरों का पुन: परीक्षण कर सकता है।

यदि 23800/78200 खारिज हो जाता है, तो हम 23500/77300 की ओर तेजी से बिकवाली देख सकते हैं, जिसे 200 दिनों के एसएमए का समर्थन प्राप्त है। यदि सूचकांक 23800/78200 के स्तर को तोड़ता है तो रणनीति कमजोर लॉन्ग पोजीशन को कम करने की होनी चाहिए।

बैंक-निफ्टी के लिए, 51500 पर समर्थन मौजूद है, जिसके नीचे यह फिर से 51200 तक गिर सकता है। उच्च स्तर पर, 52200 बुल्स के लिए प्रतिरोध प्रदान करेगा।

(शेयर मंथन, 08 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख