शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सीमित गतिविधि के संकेत, दैनिक चार्ट पर बनी तेजी की छोटी कैंडल : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार को मानक सूचकांक में सकारात्मक गति जारी रहने के साथ निफ्टी 73 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 148 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में रक्षा सूचकांक ने शानदार प्रदर्शन किया, इसमें लगभग 5% की बढ़त आयी, जबकि आईटी सूचकांक सबसे ज्यादा 1% टूट गया। तकनीकी तौर से भरोसेमंद अपट्रेंड तेजी के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर सीमित दायरे में गतिविध का अनुभव किया जा रहा है। 

इसने दैनिक चार्ट पर तेजी की छोटी केंडल बनायी है, जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का संकेत दे रही है। हमारा मानना है कि छोटी अवधि में बाजार की बनावट सकारात्मक पक्ष में है, मगर अस्थायी रूप से अधिक खरीदारी के कारण, हमें अगले कुछ दिनों तक सीमित गतिविधि देखने को मिल सकती है।

दैनिक कारोबारियों के लिए 22800-22720/75200-75000 पर मुख्य समर्थन क्षेत्र है, जबकि 23000-23100/78800-76000 के स्तर तेजड़ियों के लिए महत्वपूर्ण प्रतिरोध क्षेत्र की तरह काम कर सकते हैं। 22700/75000 के नीचे की गिरावट अपट्रेंड को कमजोर करेगी। निफ्टी अगर 22900/22850 के स्तर की तरफ करेक्ट करता है तो इसे खरीदने की रणनीति बनानी चाहिए। इसके लिए 22700 के स्तर पर स्टॉपलॉस रखें। 

बैंक निफ्टी में 48800 के स्तर पर पूर्व प्रतिरोध अब मुख्य समर्थन की तरह काम करेगा। 49700/49500 के स्तरों के बीच खरीदने की रणनीति होनी चाहिए और इसके लिए 48800 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगायें। प्रतिरोध 50000 और 50200 के स्तर पर होगा। 

(शेयर मंथन, 20 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख