शेयर मंथन में खोजें

भविष्य में और कटौती संभव है ब्याज दर में

बी. प्रसन्न, प्रमुख - ग्लोबल मार्केट ग्रुप, आईसीआईसीआई बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का यह फैसला समझदारी भरा और सराहनीय है।

यह अपने रुख को लचीला रखने में सफल रही है, ताकि यह विकास को समर्थन देते हुए भी महँगाई दर ऊपर जाने की संभावना पर नजर बनाये रख सके। कारण यह है कि कच्चे तेल और खाद्य की बढ़ती कीमतों से महँगाई बढ़ने की आशंका बनती है।
2019-20 के लिए खुदरा महँगाई दर के अनुमानों में काफी कमी आने और 2020-21 तक नरम महँगाई दर बनी रहने की आशा के साथ-साथ 2019-20 के लिए विकास दर अनुमान कम होने से एमपीसी के लिए जरूरत होने पर विकास को सहारा देने की और अधिक गुंजाइश बनती है। अगर महँगाई दर और विकास दर के आने वाले आँकड़े नीचे की ओर फिर से चौंकायेंगे तो हम भविष्य में फिर से ब्याज दर में कटौती देख सकते हैं।
हालाँकि यह आश्चर्यजनक रहा कि एमपीसी ने तरलता प्रबंधन (लिक्विडिटी मैनेजमेंट) पर अधिक सक्रिय नहीं होने का फैसला किया। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख