शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) के बेहतर नतीजों से शेयर में उछाल

sbiदेश के सबसे बड़े व्यावसायिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे बाजार विश्लेषकों के अनुमानों से बेहतर रहे हैं।

बैंक ने अपने स्टैंडएलोन तिमाही मुनाफे में साल-दर-साल 25.1% की बढ़त दर्ज की है। इसका मुनाफा पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के 3,100.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,879 करोड़ रुपये हो गया। हालाँकि बैंक का मुनाफा अनुमानों से ज्यादा बढ़ने के पीछे विदेशी शाखाओं से मिले लाभ के प्रत्यावर्तन की 485 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि का भी योगदान रहा है। हालाँकि बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इस राशि को हटा कर देखने पर भी बैंक के मुनाफे में 15% की बढ़त दर्ज हुई है।
इसकी शुद्ध ब्याज आय (NII) 7.4% बढ़ कर 14,252 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसने 13,275 करोड़ रुपये की शुद्ध ब्याज आय हासिल की थी। बैंक का तिमाही शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) साल-दर-साल लगभग स्थिर रहा और केवल 0.02% अंक के सुधार के साथ 3.01% रहा। हालाँकि घरेलू कारोबार का एनआईएम 3.32% से बढ़ कर 3.49% हो गया।
बाजार को इस बात से ज्यादा राहत महसूस हुई है कि एसबीआई की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इसने बीती तिमाही में 4.15% का सकल एनपीए (Gross NPA) दर्शाया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 4.89% था। इसका शुद्ध एनपीए (Net NPA) 2.73% से घट कर 2.14% पर आ गया।
आज के इन तिमाही नतीजों के बाद शेयर बाजार में एसबीआई के शेयर में मजबूती बनी रही। बीएसई में यह 9.05 रुपये या 3.86% की जोरदार बढ़त के साथ 243.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख