शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने घटायी इंडियन ऑयल (Indian Oil) में हिस्सेदारी, शेयर मजबूत

केंद्र सरकार ने तेल कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) में 2.69% हिस्सेदारी घटायी है।

सरकार ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ द्वारा प्रबंधित सीपीएसई ईटीएफ इश्यू के जरिये इंडियन ऑयल के शेयर बेचे हैं। इसके साथ ही इंडियन ऑयल में सरकारी हिस्सेदारी 56.75% से घट कर 54.06% रह गयी है।
बता दें कि सरकार ने ईटीएफ के नये इश्यू में पीएसयू कंपनियों की हिस्सेदारी बेच कर 17,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं, जो घरेलू स्तर पर किसी ईटीएफ से जुटायी गयी सर्वाधिक पूँजी है।
इस इश्यू में सरकार ने ऑयल इंडिया के 2.94% शेयरों की बिकवाली की। अब सरकार के पास ऑयल इंडिया की 63.2% हिस्सेदारी रह गयी है।
उधर बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 132.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 133.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 134.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 11 बजे के करीब यह 1.80 रुपये या 1.36% की मजबूती के साथ 134.10 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 213.80 रुपये और निचला स्तर 105.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख